Оберіть трек для відтворення
हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो
कोई हाल मस्त कोई चाल मस्त
कोई खाके रोटी दाल मस्त
कोई हाल मस्त कोई चाल मस्त
कोई खाके रोटी दाल मस्त
सब मस्त हैं अपनी मस्ती में
हम दिलवालों की बस्ती में
कोई हाल मस्त कोई चाल मस्त
कोई खाके रोटी दाल मस्त
अपने नसीब से हम खुश हैं
इसलिए यहाँ खुशहाली है
अपना तो दशहरा है हर दिन
अपनी हर रात दीवाली है
मेहनत की कमाई खाते हैं
और ग़म की हँसी उड़ाते हैं
हम ओढ़ के चादर कर्मों की
जहाँ जी आये सो जाते हैं
कोई हाल मस्त कोई चाल मस्त
कोई हाल मस्त कोई चाल मस्त
कोई खाके रोटी दाल मस्त
हम सीधे साधे लोगों में
कोई छोटा न कोई बड़ा यहाँ
मेहनत ही अपनी पूजा
मेहनत ही अपना है ईमान
एक दूजे के सुख दुख बाँटे
मिलजुल के गुज़ारा करना है
नफरत भरी दुनिया में सबका
हमें प्यार से दामन भरना है
कोई हाल मस्त कोई चाल मस्त
कोई हाल मस्त कोई चाल मस्त
कोई खाके रोटी दाल मस्त
हो हो हो हो हो हो
ना ज़ुल्म करो ना ज़ुल्म सहो
हमें गीता ने ये सिखाया है
ना ज़ुल्म करो ना ज़ुल्म सहो
हमें गीता ने ये सिखाया है
आ आ आ आ आ आ आ आ
जब जब कोई कंस हुआ पैदा
तब तब ही किशन यहाँ आया है
पूरब के पुजारी हैं हम तो
पश्चिम से हमें कोई बैर नहीं
हमें सारी दुनिया प्यारी है
सब अपने हैं कोई ग़ैर नहीं
हमें सारी दुनिया प्यारी है
सब अपने हैं कोई ग़ैर नहीं
कोई हाल मस्त कोई चाल मस्त
कोई हाल मस्त कोई चाल मस्त
कोई खाके रोटी दाल मस्त
सब मस्त हैं अपनी मस्ती में
हम दिलवालों की बस्ती में
कोई हाल मस्त कोई चाल मस्त
कोई खाके रोटी दाल मस्त हो हो हो हो हो हो हो