Оберіть трек для відтворення
नगरी हो अयोध्या सी
रघुकुल सा घराना हो
चरण हो राघव के जहा मेरा ठिकाना हो
चरण हो राघव के जहा मेरा ठिकाना हो
लक्ष्मण सा भाई हो
कौशल्या माई हो
स्वामी तुम जैसा मेरा रघुराई हो
स्वामी तुम जैसा मेरा रघुराई हो
हो त्याग भारत जैसा
सीता सी नारी हो
लव कुश के जैसी संतान हमारी हो
लव कुश के जैसी संतान हमारी हो
श्रद्धा हो श्रवण जैसी
शबरी सी भक्ति हो
हनुमत के जैसी निष्ठा और शक्ति हो
हनुमत के जैसी निष्ठा और शक्ति हो
मेरी जीवन नैया हो
प्रभु राम खेवैया हो
राम कृपा की सदा मेरे सिर पर छैइयां हो
राम कृपा की सदा मेरे सिर पर छैइयां हो