Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
एक प्यार का नगमा है
मौजों की रवानी है
एक प्यार का नगमा है
मौजों की रवानी है
ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं
तेरी मेरी कहानी है
एक प्यार का नगमा है
मौजों की रवानी है
ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं
तेरी मेरी कहानी है
कुछ पाकर खोना है
कुछ खोकर पाना है
जीवन का मतलब तो
आना और जाना है
दो पल के जीवन से
एक उम्र चुरानी है
ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं
तेरी मेरी कहानी है