
Сингл / Трек
कन्हैया, कन्हैया
"कन्हैया, कन्हैया," सभी मिल पुकारो
"कन्हैया, कन्हैया," सभी मिल पुकारो
तुझको पुकारत जगत के प्राणी
तुझको पुकारत जगत के प्राणी
गोकुल के गोविंद, पधारो
कन्हैया, कन्हैया
"कन्हैया, कन्हैया," सभी मिल पुकारो
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
तुम्हरे दरस को कब से तरसे
करत प्रतीक्षा नैना बरसे
तुम्हरे दरस को कब से तरसे
करत प्रतीक्षा नैना बरसे
हमरी दशा, प्रभु, आए निहारो
हमरी दशा, प्रभु, आए निहारो
गोकुल के गोविंद, पधारो
कन्हैया, कन्हैया
"कन्हैया, कन्हैया," सभी मिल पुकारो
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
साँवल मुखड़ा अति मनभावन
मोर मुकुट की झलक सुहावन
साँवल मुखड़ा अति मनभावन
मोर मुकुट की झलक सुहावन
कितनों प्यारो रूप तिहारो
कितनों प्यारो रूप तिहारो
गोकुल के गोविंद, पधारो
कन्हैया, कन्हैया
"कन्हैया, कन्हैया," सभी मिल पुकारो
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
मधुबन महके, मधुरस भर दो
बंसी बजाए, कान्हा, पागल कर दो
मधुबन महके, मधुरस भर दो
बंसी बजाए, कान्हा, पागल कर दो
मन के चुरैया, मोह पे जादू डारो
मन के चुरैया, मोह पे जादू डारो
गोकुल के गोविंद, पधारो
कन्हैया, कन्हैया
"कन्हैया, कन्हैया," सभी मिल पुकारो
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
अंतर्यामी, तू सब जाने
मन में जो है, तू पहचाने
अंतर्यामी, तू सब जाने
मन में जो है, तू पहचाने
हमरो भाग भी आज सँवारो
हमरो भाग भी आज सँवारो
गोकुल के गोविंद, पधारो
कन्हैया, कन्हैया
"कन्हैया, कन्हैया," सभी मिल पुकारो
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय