Оберіть трек для відтворення
तुम्हीं कहो, ओ-ओ, ओ-ओ
तुम्हीं कहो, मेरा मन क्यूँ रहे उदास नहीं?

तुम मेरे पास भी हो, फिर भी मेरे पास नहीं

तुम्हीं कहो...
चाँदी की डोलियों में बैठ के निकली हैं तारों की टोलियाँ
चंदा से खेल रही हैं वो टिम-टिम-टिम आँख-मिचौलियाँ
आँख-मिचौलियाँ
मचा है रास वहाँ और मैं उदास यहाँ
मेरे दिल में है अँधेरा, हाय, कोई उजास नहीं
तुम मेरे पास भी हो, फिर भी मेरे पास नहीं
तुम्हीं कहो, मेरा मन क्यूँ रहे उदास नहीं?
तुम्हीं कहो...
तुम्हारे क़दमों पे अपनी दुनिया लुटाने आई हूँ मैं, राजा
तुम्हारे दर पे खड़ी है मेरी मोहब्बत, ओ-ओ-ओ
तुम्हारे दर पे खड़ी है मेरी मोहब्बत, खोलो दरवाज़ा
खोलो दरवाज़ा
मेरे सपनों के सहारे तुम को मेरी प्रीत पुकारे
बिना तुम्हारे मेरे जीवन में कोई मीठास नहीं