Оберіть трек для відтворення
अजी सुनो सुनो अफसाना प्यार का
बड़ा हसीन है समां बहार का
तेरे ख्याल ने जगाया रात भर
इसी सवाल ने सताया रात भर
ओ मेरी जाने जा
दीवाना दिल कहाँ खो गया
नज़र मिलाइए इधर तो आइए
ना यूं सताइए ना ऐसे जाइए
जो बात दिल में है मुझे बताइए
कसम है आपको ना अब छुपाइए
दीवाना कर गई
मुझे तो आपकी ये अदा
अजी सुनो सुनो अफसाना प्यार का
बड़ा हसीन है समां बहार का
जानेमन बताओ मुझको राज तुम
क्यूं मचल रही हो इतना आज तुम
जो चाहो ले लो मुझसे तुम कसम
क्या हुआ मुझे नहीं पता सनम
अजब सा दर्द है, अजीब सा हाल है
गज़ब नशा
सुरूर प्यार का जो तुमपे छा गया
बड़ी दीवानी मजा भी आ गया
घनी घटाओ को ज़रा हटाओ भी
ये मुखड़ा चाँद सा मुझे दिखाओ भी
मैं बेकरार हूँ
मुझे करार दो दिल रुबा
अजी सुनो सुनो अफसाना प्यार का
बड़ा हसीन है समां बहार का
कुछ महीने और अठारह साल की
लग रही हो तुम बड़ी कमाल है
बात साफ़ साफ़ अब जनाब है
आपका इरादा कुछ खराब है
ना ऐसे छेड़िए अब छोड़िए
ये रास्ता
तुम्हारी आँख क्यूं हया से झुक गई
कहानी क्यूं भला यहीं पे रुक गई
दीवाने यार से गिला न कीजिए
मेरी वफा का सिला तो दीजिए
अभी शुरू हुआ हमारे प्यार का सिलसिला
अजी सुनो सुनो अफसाना प्यार का
बड़ा हसीन है समां बहार का
नज़र मिलाइए इधर तो आइए
ना यूं सताइए ना ऐसे जाइए