Оберіть трек для відтворення
कभी-कभी हम एक-दूसरे को
खो कर भी तो प्यार को ऊँचा दर्जा देते हैं
जुदा रह कर प्यार की ऊँचाइयों को प्राप्त करते हैं
हर प्यार मिलन तो नहीं, जुदाई भी तो एक प्यार है
हम हैं इस पल यहाँ, जाने हो कल कहाँ
हम मिलें ना मिलें, हम रहें ना रहें
रहेगी सदा यहाँ प्यार की ये दास्ताँ
सुनेंगे सदा जिसे ये ज़मीं-आसमाँ
हम हैं इस पल यहाँ, जाने हो कल कहाँ
हम मिलें ना मिलें, हम रहें ना रहें
रहेगी सदा यहाँ प्यार की ये दास्ताँ
सुनेंगे सदा जिसे ये ज़मीं-आसमाँ
रंग ढल जाते हैं, दिन बदल जाते हैं
रातें सो जाती हैं, राहें खो जाती हैं
प्यार खोता नहीं, प्यार सोता नहीं
प्यार ढलता नहीं, हाँ, बदलता नहीं
हम हैं इस पल यहाँ, जाने हो कल कहाँ
हम मिलें ना मिलें, हम रहें ना रहें
रहेगी सदा यहाँ प्यार की ये दास्ताँ
सुनेंगे सदा जिसे ये ज़मीं-आसमाँ
हम जहाँ आए हैं, मेहरबाँ साए हैं
हम यहाँ ख़ाबों के कारवाँ लाए हैं
धड़कनें हैं ये जवाँ, गा रहा है ये समाँ
पिघली-पिघली सी हैं महकी तनहाइयाँ
हम हैं इस पल यहाँ, जाने हो कल कहाँ
हम मिलें ना मिलें, हम रहें ना रहें
रहेगी सदा यहाँ प्यार की ये दास्ताँ
सुनेंगे सदा जिसे ये ज़मीं-आसमाँ