Оберіть трек для відтворення
मन साफ तेरा है या नहीं पूछ ले जी से
हां पूछ ले जी से हां हां पूछ ले जी से
मन साफ तेरा है या नहीं पूछ ले जी से
फिर जो कुछ भी करना है तुझे कर वो खुशी से
घबरा ना किसी से
शरबत के जो धोखे में तुझे ज़हर पिलाए
शरबत के जो धोखे में तुझे ज़हर पिलाए
रोने पे जो हँसता रहे हँस हँस के रुलाए
ले जाना जो चाहे तुझे कांटों की गली से
फिर जो कुछ भी करना है तुझे कर वो खुशी से
घबरा ना किसी से
मन साफ तेरा है या नहीं पूछ ले जी से
हां पूछ ले जी से हां हां पूछ ले जी से
तू लोगों की आँखों में बला हो तो बला हो
अच्छी वो बुराई है जिसे दुनिया का भला हो
कटता है गला तेरा अगर कुंद छुरी से
फिर जो कुछ भी करना है तुझे कर वो खुशी से
घबरा ना किसी से
आ जिस काम से तू जिंदा सुबह शाम रहेगा
जिस काम से तू जिंदा सुबह शाम रहेगा
पर तू तो नहीं तेरा सदा नाम रहेगा
सच्चे नहीं डरते हैं जमाने में किसी से
सच्चे नहीं डरते हैं जमाने में किसी से
फिर जो कुछ भी करना है तुझे कर वो खुशी से
घबरा ना किसी से
मन साफ तेरा है या नहीं पूछ ले जी से
हां पूछ ले जी से हां हां पूछ ले जी से
मन साफ तेरा है या नहीं पूछ ले जी से
अरे पूछ ले जी से,अरे पूछ ले जी से