Оберіть трек для відтворення
Yeah आह
एक दिन था ऐसा जब जेब में नहीं पैसा
मैं करता जब spit तब अलग है लहजा
ये दिन होते खत्म और वक्त खाली ठहरा
निकालता दिल से अब जो भी मैं कह रहा
मशरूफ मैं लैला Hip Hop थी
उसने पूछा नहीं जात तेरी कौनसी
बोले सुनता नहीं बातें ये कौम की
इस दुनिया में बातें बहुत सी
इल्म नहीं जिसको चले वो भी सिखाने
मैं पढ़ता नमाज़ और लिखता हूँ गाने
लगे इल्ज़ाम हम हराम का खाते
क्या दोगे जवाब तुम आखिरत में जाकर
मैं सोचता ये तभी तो भर जाती आँखें
करू आसमान में देख कर खुदा से बातें
मेरे पास नहीं कुछ भी सिर्फ काली ये रातें
ये बीच में मेरे और मेरे खुदा के
गली में पला पर गली में सड़ना नहीं
रसपे पे बड़ा पर रास्ते पे मरना नहीं
बाप बोले बेटा तू पीछे बस हटना नहीं
जो जो मैं देखा यहाँ ऐसी कोई घटना नहीं
खाली वो थाली की कसम
जब कुछ नहीं था प्लेट में
उस वक्त थी छोटी ये उम्र
हम फिर भी मायूस नहीं जो भी है सामने उसका है शुक्र
दुख के बिना कभी मौसम ये बीता नहीं
ऐसा कोई टाइम जिससे मैं सीखा नहीं
झेले सिर्फ दर्द पर कभी भी चिका नहीं
कड़वा हर घूंट था कुछ भी अब मीठा नहीं
वो बोलती touchwood तूने देखा है बहुत कुछ फिर भी आया यहाँ पे
वो बोलती touchwood तूने देखा है बहुत कुछ तुझे जाना है आगे
वो बोलती touchwood तूने देखा है बहुत कुछ फिर भी आया यहाँ पे
वो बोलती touchwood तेरे पास सब कुछ तुझे जाना है आगे
मैं बोलता हूँ touchwood क्या क्या झेला ये मत पूछ सिर्फ दो वक्त की रोटी कमाने
मैं करता था grind तभी 21 पे शाने
मुझे बोलते वो savage जब सुनते हैं गाने
मेरा ऑप्शन था garage तब काम पे जाने
निकला था 18 में घर को चलाने
मेरे सपने थे बड़े असलियत के सामने
मैं कुछ भी नहीं था हकीकत के आगे
वो बोले चादर जितनी उतनी फैलाए
चादर पड़ी छोटी किस्मत के आगे
तकलीफ लगे छोटी हिम्मत के आगे
माँ का दर्जा बड़ा लड़की के आगे
तो बुरा बोल मत तू माँ को फिर आके
मैं successful हुआ हूँ माँ की दुआ से
नहीं किसको चूतिया बनके
यहाँ पे बुराई के निकले जनाज़े
वो रूठी मुझसे मुझे आता मनाने
जब भी भूख लगी आता कमाने
ये कलम मजदूर मज़बूत हम बनाते घर
मज़बूर तो पहले थे आज नहीं किसका है डर?
ला मेरा हिस्सा इधर
बंटी कहानी ये किस्सा जिधर
जिसका टूटा हो दिल उधर अपना ज़िक्र
ये गाने नहीं मरहम है मत कर फिकर
Altaf है mic पे बचकाने side दे
कितने वो लोग जो रोकने को आए थे
कितने वो लोग जो टोकने को आए थे
बंदे ये wavy हम tsunami लाएंगे
2024 हम दर्द को सुनाएंगे
2024 हम दर्द को मिटाएंगे
2024 ये गाने हमदर्द बन जाएंगे
2024 ये गाने हमदर्द बन जाएंगे
MC Altaf
गरर