Оберіть трек для відтворення
भुला भी दे उसे जो बात हो गई प्यारे
भुला भी दे उसे जो बात हो गई प्यारे
नये चराग जला रात हो गई प्यारे
भुला भी दे उसे जो बात हो गई प्यारे
ना तेरी याद ना दुनिया
का ग़म ना अपना ख़याल
ना तेरी याद ना दुनिया
का ग़म ना अपना ख़याल
अजीब सुरत ए हालात हो गई प्यारे
भुला भी दे उसे जो बात हो गई प्यारे
तेरी निगाह ए पशेमान को कैसे देखूँगा
तेरी निगाह ए पशेमान को कैसे देखूँगा
कभी जो तुझसे मुलाकात हो गई प्यारे
भुला भी दे उसे जो बात हो गई प्यारे
कभी कभी तेरी यादों की सांवली रुत में
कभी कभी तेरी यादों की सांवली रुत में
बहे जो अश्क तो बरसात हो गई प्यारे
भुला भी दे उसे जो बात हो गई प्यारे
वफ़ा का नाम ना लेगा कोई ज़माने में
वफ़ा का नाम ना लेगा कोई ज़माने में
हम अहले दिल को अगर मात हो गई प्यारे
भुला भी दे उसे जो बात हो गई प्यारे
नये चराग जला रात हो गई प्यारे
भुला भी दे उसे जो बात हो गई प्यारे