Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
हाँ, यही रस्ता है तेरा, तूने अब जाना है
हाँ, यही सपना है तेरा, तूने पहचाना है
हाँ, यही रस्ता है तेरा, तूने अब जाना है
हाँ, यही सपना है तेरा, तूने पहचाना है
तुझे अब ये दिखाना है
रोके तुझ को आँधीयाँ, या ज़मीन और आसमाँ
पाएगा जो लक्ष्य है तेरा
लक्ष्य तो हर हाल में पाना है
मुश्किल कोई आ जाए तो, परबत कोई टकराए तो
ताक़त कोई दिखलाए तो, तूफ़ाँ कोई मंडलाए तो
मुश्किल कोई आ जाए तो, परबत कोई टकराए तो
बरसे चाहे अम्बर से आग, लिपटे चाहे पैरों से नाग
(बरसे चाहे अम्बर से आग लिपटे चाहे पैरों से नाग)
पाएगा जो लक्ष्य है तेरा
लक्ष्य तो हर हाल में पाना है
हिम्मत से जो कोई चले, धरती हिले क़दमों तले
क्या दूरियाँ क्या फ़ासले, मंज़िल लगे आके गले
हिम्मत से जो कोई चले, धरती हिले क़दमों तले
तू चल यूँही अब सुब्ह-ओ-शाम
रुकना-झुकना नहीं तेरा काम
(तू चल यूँही अब सुब्ह-ओ-शाम
रुकना-झुकना नहीं तेरा काम)
पाएगा जो लक्ष्य है तेरा
लक्ष्य तो, हर हाल में पाना है