Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
मुद्दतों का इंतज़ार क्यों आते नहीं
सदियों से बेक़रार खड़े हम वहीं
मुद्दतों का इंतज़ार क्यों आते नहीं
सदियों से बेक़रार खड़े हम वहीं
आकर तू देख पिया
ख़ुद से तू सुन ले पिया
आकर तू देख पिया
ख़ुद से तू सुन ले पिया
कहेंगे नहीं, कहेंगे नहीं
साँसों की डोर हमने थामी है
तेरे लिए जान अभी बाक़ी है
हो साँसों की डोर हमने थामी है
तेरे लिए जान अभी बाक़ी है
आज जा पिया, आ जा पिया, आ जा पिया, आ जा
हूँ आ जा पिया, आ जा पिया, आ जा पिया, आ
यादों के साये से दूर चले जाओगे
रूह में समा गए हो कैसे भूल पाओगे
गहरे से ज़ख़्म हैं, सारे ये तुम्हारे हैं
ख़ाक बन के मिट गए हैं
लड़ के इस ज़माने से
मेरे पास आओ ना
ऐसे दूर जाओ ना
अब ना रह पाएंगे
हम तो मर जाएंगे
जिएंगे नहीं, जिएंगे नहीं
तुझ पे ही ख़त्म ये कहानी है
तेरे लिए जान अभी बाक़ी है
हो साँसों की डोर हमने थामी है
तेरे लिए जान अभी बाक़ी है
आजकल हर मौसम पतझड़ से लगते हैं
ना आएगी तेरी सदा, अब हम तो चलते हैं
ख़्वाब मेरे ले गए जो, आज लौटा दो
मन के बंजर में मेरे चुपके से आ जाओ
तुम ना आओगे हम किधर जाएंगे
बन के आँसू फ़लक से बिखर जाएंगे
दिल की ज़मीन तुम बिन ख़ाली है
तेरे लिए जान अभी बाक़ी है
हो साँसों की डोर हमने थामी है
तेरे लिए जान अभी बाक़ी है
हो आ जा पिया, आ जा पिया, आ जा पिया, आ जा
आ जा पिया, आ जा पिया, आ जा पिया, आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ