Оберіть трек для відтворення
कली किसी की मोहब्बत की मुस्कुराती है हाँ
किसी के घर में बहार आ के लौट जाती है
कोई चले काँटों पे कोई फूल खिलाए
कोई फूल खिलाए
कोई चले काँटों पे कोई फूल खिलाए
किसी की कश्ती है मौजों में सुख की बहने को
कोई है सिर्फ मोहब्बत में जुर्म सहने को
दिल तड़पे किसी का कोई आराम लुटाए
आराम लुटाए
दिल तड़पे किसी का कोई आराम लुटाए
आराम लुटाए
किसी के होठों पे आई ख़ुशी हंसी बन के
किसी के दिल में बसा दर्द जिंदगी बन के
पहुंचे कोई मंजिल पे तो ठोकर कोई खाए
ठोकर कोई खाए
कोई चले काँटों पे कोई फूल खिलाए
कोई फूल खिलाए