पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है

जाने ना जाने, गुल ही ना जाने, बाग़ तो सारा जाने है

जिनके दिल आबाद हैं उनको समझाना नामुमकिन है

दिल की तन्हाई का रस तो दिल का मारा जाने है
पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है
जब तुम मुझसे चुपके-चुपके रात में मिलने आते हो

चाँद रहे क्यूँ इतना रोशन, हर एक तारा जाने है