Оберіть трек для відтворення
एक दिन एक अरमान भरा दिल
एक दिन एक अरमान भरा दिल
उल्फत से दो चार हुआ
एक दिन एक अरमान भरा दिल
एक नई दुनिया जो देखी
उस दुनिया से प्यार हुआ
एक दिन एक अरमान भरा दिल
हसकर कान में आशा बोली
ये सब दुनिया तेरी है
तेरे लिए ही जिंदगी मैंने
चारों ओर बिखेरी है
पाके सहारा आशा का दिल
पाके सहारा आशा का दिल
जीने को तैयार हुआ
एक दिन एक अरमान भरा दिल
एक दिन किस्मत दिल से बोली
पाल रहा है मुश्किल तू
देख रहा है ख्वाब सुहाने
पगले नहीं इस काबिल तू
हाय लाख कहा किस्मत न मानी
हाय लाख कहा किस्मत न मानी
कहना सब बेकार हुआ
एक दिन एक अरमान भरा दिल
प्यार का मारा दिल बेचारा
किस्मत को न टाल सका
अपनी दुनिया देख सका ना
अपना आप संभाल सका
टूट गया किस्मत का मारा
टूट गया किस्मत का मारा
मरना भी दुशवार हुआ
एक दिन एक अरमान भरा दिल
एक दिन एक अरमान भरा दिल
उल्फत से दो चार हुआ
एक दिन एक अरमान भरा दिल