Оберіть трек для відтворення
दिल मेरा एक आस का पंछी
उड़ता है ऊँचे गगन पर
पहुँचेगा एक दिन कभी तो
चाँद की उजली ज़मीं पर
दिल मेरा एक आस का पंछी
उड़ता है ऊँचे गगन पर
पहुँचेगा एक दिन कभी तो
चाँद की उजली ज़मीं पर
दिल मेरा एक आस का पंछी
ये दुनिया है नौजवानों की
ज़माना है नौजवानों का
हवाएँ भी गुनगुनाती हैं
तराना हम नौजवानों का
ये दुनिया है नौजवानों की
ज़माना है नौजवानों का
हवाएँ भी गुनगुनाती हैं
तराना हम नौजवानों का
बदलेगी इक दिन ये हस्ती
चमकेगा इक दिन मुक़द्दर
आएगा झूमता सवेरा
जीवन में रोशनी को लेकर
दिल मेरा एक आस का पंछी
उड़ता है ऊँचे गगन पर
पहुँचेगा एक दिन कभी तो
चाँद की उजली ज़मीं पर
दिल मेरा एक आस का पंछी
कभी मंज़िल भी मिल जाएगी
अभी तो हर आस बाक़ी है
उम्मीदों पर नौ-बहारें हैं
जहाँ तक ये साँस बाक़ी है
कभी मंज़िल भी मिल जाएगी
अभी तो हर आस बाक़ी है
उम्मीदों पर नौ-बहारें हैं
जहाँ तक ये साँस बाक़ी है
पूरी होगी हर तमन्ना
छू लूँगा आसमाँ को बढ़ कर
राही तो रुक ना सकेगा
दुनिया के रास्तों पे चल कर
दिल मेरा एक आस का पंछी
उड़ता है ऊँचे गगन पर
पहुँचेगा एक दिन कभी तो
चाँद की उजली ज़मीं पर
दिल मेरा एक आस का पंछी