Оберіть трек для відтворення
लागी तेरी लत मारी गई मत
पढ़ूं पूरे चाव से आँखें लिखें ख़त तेरी
मोहिनी सूरत, बढ़े हौंसलों के क़द
पी लूँ इश्क़ के मैं जाम या फिर मार लूँ मैं काश
करें मुझे शान तेरी बातें चरस
मेरी क्या ही मज़ाल तू ले डूबे दस
तेरा रूप पाकीज़ा मेरी ख़त्म है हवस
मेरा दिल तेरे काबू तेरी बोली सरस
जानलेवा चीज़ लगे कितनी अजीज़
नज़रों में भरी तेरी ख़ुदा ने हशीश
ख़ुदा ही हबीब तू रब्ब के करीब
नज़्मों में बातें लिखें तेरी ही अदिब
हम काफ़िर करें ख़ुदा से उम्मीद
हम सीख रहे अदब जिन्हें आती ना तमीज़
जिन्हें लगे बड़ी ठीक, हम वो पर ये मामला अजीब
ओरी फाल्गुनी तू नूर ए चांदनी
तू लाज़मी है आख़िरी, मोहब्बत मेरी
कभी मुझे वहम लगे, लगे कभी हादसा तू
सगी लगे ठगी लगे, लगे कभी दास्तान तू
लगे कभी रास्ता तू लगे कभी राज़दान तू
कभी तू प्रायि लगे सोचूँ कभी वास्ता दूँ
चीज़ अलबेली लगे गुड्डी तू पहेली लगे
नूर लाज़वाब कुदरत की सहेली लगे
घृता ची, उसकी मुझे चेेली लगे
जंतर मंतर जाने तू दिलो से तू खे़ली लगे
लगे तू कोई कारिगर मंझी हुई
जानती तिलिस्म, तू जादुमयी
दुनिया पे तरस आया रब्ब को
पैदा हुई तब जाकर तू कहीं
यूं ही नहीं आया हाए तुझपे ये दिल मेरा
हम हुए तेरे हुआ कुल मिला सब तेरा
हुआ बेबस ऐसा तूने मारा फेरा
पिछले जनम का बाकी तुझसे हिसाब मेरा
ओरी फाल्गुनी तू नूर ए चांदनी
तू लाज़मी है आख़िरी, मोहब्बत मेरी
ओरी फाल्गुनी तू नूर ए चांदनी