Оберіть трек для відтворення
बता दे तू
चल बता दे तू
है कहाँ मेरी मंजिल और खफा मैं क्यों
क्या होने वाले सपने सच
या दफना मैं दूँ इन्हें
जो कहना है तू कहते रह
बस लगा रह तू हाँ लगा रह तू
चल बता दे तू हाँ बता दे तू
बता दे तू
है कहाँ मेरी मंजिल और खफा मैं क्यों
क्या होने वाले सपने सच
या दफना मैं दूँ इन्हें
जो कहना है तू कहते रह
बस लगा रह तू हाँ लगा रह तू
बता दे तू हाँ बता दे तू
बड़े बड़े सपने देखे
नहीं अपने मेरे
जो भी दफनाना चाहते हैं सपने मेरे
पैसों के पिंजरों में सपने क़ैद हैं
काटे झूठे रिश्ते
ना की झूठे रिश्तों के लिए
काटे कभी नस है मैंने
हँस के मैंने दर्द को झेला
फिर दर्द को ही दे दिया दर्द मैंने
क्योंकि मर्द हूँ मैं बे
धुन तू है ढूँढ़ूं तुझे नूर तू है
तेरे बिन यहाँ सुकून कहाँ
तू है मेरा मैं हूँ तेरा
फिर तू रूठ के क्यों मुझसे दूर यहाँ
तू है मिला जब भी गाना लिखा
जैसे धूप में मुझको छाँव मिला
तेरे सिवा मेरा कौन है यहाँ
हाँ
बता दे तू
है कहाँ मेरी मंजिल और खफा मैं क्यों
क्या होने वाले सपने सच या दफना मैं दूँ इन्हें
जो कहना है तू कहते रह
बस लगा रह तू हाँ लगा रह तू
चल बता दे तू हाँ बता दे तू
बता दे तू
है कहाँ मेरी मंजिल और खफा मैं क्यों
क्या होने वाले सपने सच या दफना मैं दूँ इन्हें
जो कहना है तू कहते रह
बस लगा रह तू हाँ लगा रह तू
बता दे तू हाँ बता दे तू
मेरी मौत उसी दिन
जब ये सपना सिर्फ रह जाएगा सपना
मेरा सपना कि धर्म और जात की वजह से
यहाँ लोग मारें किसी का भी हक ना
मेरा सपना कि जल जाए वो रेपिस्ट
जिसने तोड़ा उस नन्ही बच्ची का सपना
मेरा सपना कि हर एक गरीब के पास हो
उसका बिस्तर जहाँ देखे वो सपना
घर का मैं बड़ा लड़का
ना कि लड़का मैं बड़े घर का
जहाँ सपनों की खेती ना होती
वहाँ बीज समझ के मुझे देना दफना
हो जाऊँगा मैं अमर उस दिन
जब भी खिलके मैं आऊँगा दोगुना
लोगों के तानों से नहीं
काली रातों से लड़के है मिलती सफलता
नहीं देख सकता माँ को करते हुए काम
किसी और के घर का
नहीं देख सकता
बाप के सर पे साला करज़ों का बोझ
और चलाते हुए दिन-रात रिक्शा
ले आऊँगा मैं वापस वो गिरवी चैन
संभालना मुझे हक से है घर का खर्चा
कल सूरज नहीं उगे नहीं है चिंता
क्योंकि घर को रोशनी देने की मैं रखता क्षमता
जो तुम मेरा हक बताओगे
मैं सारा मेरा वक्त लुटा दूँगा
जो क़ला मेरी संग रहेगी तू
सितारे सारे तोड़ लाऊँगा
मैं चला वहाँ कोई नहीं चला था जहाँ
मैं खड़ा जहाँ कोई भी नहीं खड़ा वहाँ
मैं आ रहा हूँ जहाँ से कोई भी नहीं आ सका
मैं गिरा जहाँ खुद से मैं मिला वहाँ
चल बता दे तू
है कहाँ मेरी मंजिल और खफा मैं क्यों
क्या होने वाले अपने सच या दफना मैं दूँ इन्हें
जो कहना है तू कहते रह
बस लगा रह तू हाँ लगा रह तू
चल बता दे तू हाँ बता दे तू
बता दे तू