Оберіть трек для відтворення
ए मेरी जान बस तेरे आगे बेबस मैं
ए मेरी जान सुन अब तेरे धागे हूँ बस मैं
ए मेरी जान सुन मुझे लाख सुना सलीका सीखा
ए मेरी जान सुन इस बेख़ुदी से रिहाई दे जा
काश तेरे मेरे रस्ते ना ही मिलते
आज तू तेरी ग़लतियाँ समझ ज़रा
काश तेरा मेरा इश्क़ ना ही होता
आज तू मेरी अहमियत समझ ज़रा
सुन सच बता कुछ छुपा मत मुझको सब बता
फ़िक़्र जो बह गया क़दर तूने ही ना किया
मैं लाख कोशिशें करूँ ये फिर भी ना सुने
ज़ख़्म का मारा दिल ये फिर तेरी ज़िक्र करे
तेरा नशा है नस नस कसके पकड़
शक मत कर वक़्त ले ये ख़ामोशी समझ
इरादे नेक मेरे कच्चे तेरे दिल के रस्ते
जो तूने ना कहा सुन लिया
आसरा दे आसरा
तेरी अदा लेके चला
आसरा दे आसरा
तेरी वफ़ा लेके चला
कोई फ़ैसला ही सुना दे
मेरे दिल की ये दास्ताँ
कोई फ़ैसला ही सुना दे
तेरी अदालत में खड़ा
तेरे गली के मैंने हर वो सर झुका दिए
ज़माना तेरा तेरे आगे मैं भी चुप रहा
शरारे तेरे मैंने सारे तारे लिख दिए
कसम खुदा की तेरे आगे दुनिया हार जाऊँ
तेरी वफ़ा मचलती आग खुशी से जल गया मैं
तेरी मदहोशी वाली धुन सुन पिघल गया मैं
तू फिर से लड़ चली हफ़्ते हो गए किए बात
मैं तन्हा चुप रहा तू फिर से मुझपे चिड़ गई
जाम के नशे में झूमा पूरी रात मैं
मैं मर मिटाऊँ कायनात तेरे वास्ते
महकशी के नाद में चाँदनी तलाश में
ना मैं किसी के पास में ना तू किसी के साथ
इस जनम में ना सही फिर मिलेंगे हम
दिल है टूटा मेरा ना सताओ छेड़ो मत
मशरूफ़ हैं हम ज़लील होके बैठे हैं
शहर में तेरे मदहोश होके बैठे हम
दिल ना साँस ले उदासी ऐसी छाई है
चेहरे पे तेरे बरबाद होके बैठे हम
अरज़ू ना अब हाल-ए-दिल भटक गया
बेरेहम ये आशिक़ी ख्वाहिशें फ़ना करे
आसरा दे मुझे आसरा देना
आसरा दे मुझे आसरा देना
आसरा दे आसरा
तेरी अदा लेके चला मैं
आसरा दे आसरा
तेरी वफ़ा लेके चला मैं
कोई फ़ैसला ही सुना दे
मेरे दिल की ये दास्ताँ
कोई फ़ैसला ही सुना दे
तेरी अदालत में खड़ा मैं
आसरा दे मुझे आसरा देना
आसरा दे मुझे आसरा देना