Оберіть трек для відтворення
बेताब है दिल
बेताब है दिल
दर्द-ए-मोहब्बत के असर से
जिस दिन से मेरा चाँद
छुपा मेरी नज़र से
बेताब है दिल
सोई हुई किस्मत को
मेरी आके जगा जा
आजा मेरी दुनिया
में ज़रा लौट के आजा
सोई हुई किस्मत को
मेरी आके जगा जा
आजा मेरी दुनिया
में ज़रा लौट के आजा
आँखो को है उम्मीद
आँखो को है उम्मीद
तेरी राह-गुज़र से
जिस दिन से मेरा चाँद
छुपा मेरी नज़र से
बेताब है दिल
ये कौन मेरे दिल
मेरी आँखो में समाया
ये किसकी निगाहो ने
मुझे अपना बनाया
ये कौन मेरे दिल
मेरी आँखो में समाया
ये किसकी निगाहो ने
मुझे अपना बनाया
बेगाना हुई
बेगाना हुई जाती हूँ
दुनिया की खबर से
टकरा गयी ये किस की
नज़र मेरी नज़र से
बेताब है दिल
दम भर को तेरी याद से
गाफील नही रहती
जो दिल पे गुज़रती है
ज़ुबान से नही कहती
दम भर को तेरी याद से
गाफील नही रहती
जो दिल पे गुज़रती है
ज़ुबान से नही कहती
फरियाद भी
फरियाद भी होती नही
रुसुवाई के दर्र से
जिस दिन से मेरा चाँद
छुपा मेरी नज़र से
बेताब है दिल
इक मौज है इक राग है
इक राग है जी में
हँसती हूँ खुशी में,
गाती हूँ खुशी में
इक मौज है इक राग है
इक राग है जी में
हँसती हूँ खुशी में
गाती हूँ खुशी में
उठा है ये तूफान
उठा है ये तूफान
खुदा जाने किधर से
टकरा गयी ये किसकी
नज़र मेरी नज़र से