Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
झूम चक झूम-झूम, झूम चक-चक-चक
झूम चक झूम-झूम, झूम चक-चक-चक
झूम चक झूम-झूम, झूम चक-चक-चक
झूम चक झूम-झूम, झूम चक-चक-चक
देश बदलते हैं, हो-
देश बदलते हैं, भेष बदलते हैं
दिल बदलते नहीं, दिल बदलते नहीं
दिल बदलते नहीं, दिल बदलते नहीं
हम बंजारे, बंजारे, हम बंजारे, बंजारे
हम बंजारे, बंजारे, हम बंजारे, बंजारे
आ जा, हो, आ जा, आ जा, आ जा
देश बदलते हैं, भेष बदलते हैं
देश बदलते हैं, भेष बदलते हैं
दिल बदलते नहीं, दिल बदलते नहीं
दिल में बसने वाले मर के भी दिल से निकलते नहीं
देश बदलते हैं, भेष बदलते हैं
दिल बदलते नहीं
दिल में बसने वाले मर के भी दिल से निकलते नहीं
देश बदलते हैं, भेष बदलते हैं
ओ ओ ओ ओ ओ
ये दिन जो बरसो के बाद आया
ये दिन जो बरसो के बाद आया
देखा तुम्हें तो कुछ याद आया
देखा तुम्हें तो कुछ याद आया
एक कहानी बड़ी पुरानी
एक कहानी बड़ी पुरानी, भूल गई थी मैं दीवानी
एक फ़साना बड़ा पुराना, भूल गया था मैं दीवाना
नाम बदलते हैं, जाम बदलते हैं
नाम बदलते हैं, जाम बदलते हैं
दिल बदलते नहीं
दिल में बसने वाले मर के भी दिल से निकलते नहीं
देश बदलते हैं, भेष बदलते हैं
ल ल ला ला ल ल ला, ओ ओ ओ
बीते दिनों के अनजान मुखड़े
बीते दिनों के अनजान मुखड़े
तुम जोड़ लो ये काँच के टुकड़े
पवन समय की इक बंजारन, बेच रही है देखो दर्पण
नैन बदलते हैं, दिन रैन बदलते हैं
नैन बदलते हैं, दिन रैन बदलते हैं
दिल बदलते नहीं
दिल में बसने वाले मर के भी दिल से निकलते नहीं
देश बदलते हैं, भेष बदलते हैं
मिलते-बिछड़ते रहते हैं साथी
मिलते-बिछड़ते रहते हैं साथी
ये सारी दुनिया है आती-जाती
कैसा मिलना और बिछड़ना, प्यार ना जाने जीना-मरना
जन्म ना जाने कितने मेरे
जन्म ना जाने कितने मेरे, सब तेरी गलियों के फेरे
रंग बदलते हैं, संग बदलते हैं