Оберіть трек для відтворення
ओ ओ ओ
बिन पूछे क्यों बेसबर-सी
ये राह मुड़ने लगी
तुझपे ही उसकी नज़र थी
अफ़वाह उड़ने लगी
हुए दिल के कमरे यूँ रोशन
वजह कुछ भी न थी
तेरे रंगों का था ये मौसम
और मुझको सुध भी न थी
ये सफ़र को ही ख़बर थी
तू ही मंज़िल है मेरी
दिल ये मज़ाकिया
करता चालाकियाँ
तुझको ढूँढे रह-रह के
दिल ये मज़ाकिया
करता ख़राबियाँ
बहका आवारा बन के
ढूँढे मेरी राहें किसको आख़िर
यहाँ-वहाँ फिरे किसकी ख़ातिर
ऐसे कैसे हुआ दिल मुसाफ़िर
दिल मुसाफ़िर दिल मुसाफ़िर
ओ ओ ओ
ढूँढे मेरी राहें किसको आख़िर
यहाँ-वहाँ फिरे किसकी ख़ातिर
ओ ओ ओ
ऐसे कैसे हुआ दिल मुसाफ़िर
दिल मुसाफ़िर दिल मुसाफ़िर
ओ ओ ओ
मैं अधूरा तू अधूरी
हैं अकेले और ये दूरी
का समाँ ओ हम तो ख़ुद ही लापता हैं
कैसे होगा कम बता
ये फ़ासला
तरकीबें दिल करेगा
वो तुझ तक ले चलेगा
बिन बता
दिल पे छोड़े क्या ये बातें
वो है शातिर ढूँढ लेगा
तेरा पता
ये आसमाँन घुमा कर
ये ज़मीं है मुड़ने लगी
मुझे कुछ भी न ये बता कर
तेरी ओर उड़ने लगी
ये सफ़र को ही ख़बर थी
तू ही मंज़िल है मेरी
दिल ये मज़ाकिया
करता चालाकियाँ
तुझको ढूँढे रह-रह के
दिल ये मज़ाकिया
करता ख़राबियाँ
बहका आवारा बन के
ओ ओ ओ
ढूँढे मेरी राहें किसको आख़िर
यहाँ-वहाँ फिरे किसकी ख़ातिर
ओ ओ ओ
ऐसे कैसे हुआ दिल मुसाफ़िर
दिल मुसाफ़िर दिल मुसाफ़िर
ओ ओ ओ
ढूँढे मेरी राहें किसको आख़िर
यहाँ-वहाँ फिरे किसकी ख़ातिर
ओ ओ ओ
ऐसे कैसे हुआ दिल मुसाफ़िर
दिल मुसाफ़िर दिल मुसाफ़िर
हो ओ ओ ओ