Оберіть трек для відтворення
MEMAX
Minta
37
Freeverse
2024
Came a long way
Long way to go
Time नहीं करते waste, हम करते नहीं rest हैं
जब करूँ गाने drop तभी लगता ये best day
सीना करूँ flex मैं, जैसे अपना chest day
ख़ुद के दम पे खड़े skip नहीं करे हमने legs day
Time is money, सही जगह करूँ invest मैं
Daily करूँ pray, हाँ, भाई तेरा blessed है
Hip-hop के ज़रिए करता हूँ express मैं
Opps को ये beef नहीं होता digest है
नयी लड़ाई हर दिन हूँ मैं लड़ रहा
बिगड़ा था ख़ुद से, मैं ख़ुद ही सुधर रहा
Hate से फ़रक नहीं पड़ रहा, मैं बस आगे बढ़ रहा
वक़्त अच्छा हो या बुरा, वो तो गुज़र रहा
There ain't no definition, हर रोज़ है सफलता
The journey is everything, मज़ा ले रहा हूँ सफ़र का
Russ को सुन के भूल गया जो भी अंदर डर था
Bantai को देख के सीखा मैंने मुश्किलों से लड़ना
घर का छोटा लड़का, देखा मैंने बड़ा सपना
बनाया ख़ुद से रास्ता, तभी कभी-कभी भटका
कुछ मिले धोखेबाज़ तो लगा थोड़ा झटका
इसलिए तेरा भाई किसी से कुछ उम्मीद ही नहीं रखता
करता नहीं save, करते रहता हूँ मैं खर्चा
दिल से अमीर, भले नहीं हूँ अमीर घर का
मेरी lifestyle ये, फल मेरे hustle का
घर पे बैठे रहने से, बेटा, घर नहीं चलता
आँखों में नींद नहीं, आँखों में dream
रातों को जागकर बदल दूँगा दिन
बात करूँ mic से मैं, लगा के beats
ख़ुद की life story बना ये lyrics
छोड़ डाला नशे, मतलब किया उसे quit
भाई तेरा हुआ fit, अब मैं gym का addict
दस महीने से consistent अपुन बहुत ज़्यादा ढीठ
जब ठान लेते कुछ तो फिर करते हासिल
२०२४, ध्यान देने लगा सेहत पे
भाई तेरा गिर के उठा, जैसे Undertaker मैं
करूँ हक़ से flex, हाँ, ये मेरी मेहनत है
Streams क्यूँ ख़रीदूँ, अपनी streets पे जब दहशत है
हरी पत्ती करा roll मतलब cash मेरे जेब में
पहनूँ tank top और jeans low waist में
छोड़ा पहनना gold है लेकिन glow अपने face पे
सीखे नहीं school से, हम सीखे mistake से
Life में no brakes तभी जीते अपन race हैं
Speed अपनी तेज़, overtake करते hate हैं
वो बोलते जिधर will, उधर मिलते ways हैं
वो बोलते "Time is money" तो फिर hardwork pays बे
सोचे मेरा brain, ये कौन real, कौन fake है
झेले heartbreak और झेले हमने cases
देखे different faces, लोगों के बदले faces
भाई तेरा loyal भले देखे dark days हैं
ज़िंदगी थी pain में, गुज़र रहा था train से
दर्द बनके सियाही निकला मेरे pen से
Motivate हो जाता मैं मेरे fans के text से
नोटों के पीछे देखा रिश्तों को होते change है
ऐसे रिश्तों के पीछ अब वक़्त नहीं करूँ waste मैं
जिनसे मिला pain, उनको कर दिया erase मैं
Trust issue की वजह से रखूँ distance safe मैं
कर चुका forgive पर नहीं कर पाया forget मैं
Topic करूँ switch, ना past से कोई वास्ता
Living in the present, बस यही अपनी दास्ताँ
हूँ मैं संतुष्ट, नहीं चाहिए कुछ हराम का
ऊपर वाले से बस मैं यही दुआ माँगता