Оберіть трек для відтворення
एक वादा किया था
कुछ ज़्यादा लिया था
दिल की नमी, दिल की कमी, सब सह कर
जो हुआ, सो हुआ, यह कह कर
तुम गए
और मैंने तुम्हें जाने दिया
तुम गए
मैं चाह के भी नहीं रोक सका
बस मुड़ के न देखना, मैं मिलूंगा वहीं का वहीं
थोड़ा डरा सा, थोड़ा खोया सा हूँ
न जानता हूँ मैं क्या गलत, क्या सही
एक ख्वाब देखा था
खुली आँख फेंका था
दिल की इन्हीं नादानियों में आ कर
शायद भूल गया की मैं हूँ बस एक कायर
तुम गए
और मैंने तुम्हें जाने दिया
तुम गए
मैं चाह के भी नहीं रोक सका
बस मुड़ के न देखना, मैं मिलूंगा वहीं का वहीं
थोड़ा डरा सा, थोड़ा खोया सा हूँ
न जानता हूँ मैं क्या गलत, क्या सही
तूने दिया तेरा सब कुछ
मुझ पे किया भरोसा
मैंने लोगों के नज़रों के आगे
सर झुका दिया
बस तू और मैं, मैं और तू
थी हमारी एक दुनिया
मैंने दूसरों की उलझनों में
सब लुटा दिया
तुम गए
और मैंने तुम्हें जाने दिया
तुम गए
मैं चाह के भी नहीं रोक सका
बस मुड़ के न देखना, मैं मिलूंगा वहीं का वहीं
थोड़ा डरा सा, थोड़ा खोया सा हूँ
न जानता हूँ मैं क्या गलत, क्या सही
तुम गए