Оберіть трек для відтворення

Сингл / Трек
बहुत दिनों से बिछड़ा मन का मीत मिला
बहुत दिनों से बिछड़ा मन का मीत मिला
मेरे गीत को रूठा हुआ संगीत मिला
बहुत दिनों से बिछड़ा मन का मीत मिला
नीले गगन में आशा का चंदा चमका
गिरी किरण जब घूंघट उठा पूनम का
मेरे नयन में मुखड़ा तुम्हारा दमका
प्राणों की पायल ने गुंजा है सरगम दिल का
बहुत दिनों से बिछड़ा मन का मीत मिला
जैसे चांदनी मुरझाये तन पर छाई
मन की कमुदनी भोले पन की मुस्काई
जीवन लुटा ती बेला बदन की आई
तेरे प्रीत की गुंजी मधुर शहनाई
बहुत दिनों से बिछड़ा मन का मीत मिला
दिन ये मिलन के सुंदर सुहाने अनूठे
ऐसे मधुर पल हमसे कभी न रूठे
अब तो पिया तेरे हाथों से हाथ न छूटे
अपना सलोना सपना कभी न टूटे
बहुत दिनों से बिछड़ा मन का मीत मिला
मेरे गीत को रूठा हुआ संगीत मिला
बहुत दिनों से बिछड़ा मन का मीत मिला