Оберіть трек для відтворення
करते रहे ख़िज़ाँ से हम सौदा बहार का
बदला दिया तो क्या ये दिया उनके प्यार का
सब कुछ लुटा के होश में आये तो क्या किया
सब कुछ लुटा के होश में आये तो क्या किया
दिन में अगर चराग़ जलाये तो क्या किया
सब कुछ लुटा के होश में आये तो क्या किया
हम बदनसीब प्यार की रुसवाई बन गये
ख़ुद ही लगा के आग तमाशाई बन गये
तमाशाई बन गये
दामन से अब ये शोले बुझाये तो क्या किया
दिन में अगर चराग़ जलाये तो क्या किया
सब कुछ लुटा के होश में आये तो क्या किया
ले ले के हार फूलों के आई तो थी बहार
नज़रें उठाके हमने ही देखा न एक बार
देखा न एक बार
आँखों से अब ये परदे हटाये तो क्या किया
दिन में अगर चराग़ जलाये तो क्या किया
सब कुछ लुटा के होश में आये तो क्या किया