Оберіть трек для відтворення
अब हौसले बढ़ने लगे ख़ाबों से मिल के गले
ये रास्ते लेकर मुझे जाने कहाँ को चले
हर सफ़र के हैं ये सिलसिले, बन के मंज़िलें तू मिले
बन के दीवाना तेरा अब जीते जाना मेरा
है ज़िंदगानी मेरी रे
तू ही ठिकाना मेरा, तू ही ज़माना मेरा
तुझ से कहानी मेरी रे, मेरी रे
हो गया बंजारा आसमाँ का तारा
दिल मेरा आजकल
अब ना हो गुज़ारा, मन हुआ है खारा
साँसें हैं संदल
तू है मेरी धारा, तू मेरा किनारा
मुझ में तेरी हलचल
तू मेरा सहारा, रूह में उतारा
संग मेरे तू चल
ख़्वाहिशों के हैं ये क़ाफ़िले
बन के मंज़िलें तू मिले
बन के दीवाना तेरा अब जीते जाना मेरा
है ज़िंदगानी मेरी रे
तू ही ठिकाना मेरा, तू ही ज़माना मेरा
तुझ से कहानी मेरी रे, मेरी रे