Оберіть трек для відтворення
दिल था खिलौना, चलो टूट गया, क्या कहें
कोई साथी था, जिसे चाहा था
वो ही लूट गया क्या कहें
तितलियाँ यादों की उड़ती जाए
रंगों में मुझसे कुछ कहती जाए
एक झील थी, कई फूल थे
सब मिट गए क्या कहें
चाहा था कहना, न कहा, चुप रहे
राहों में तन्हा चलते ही हम रहे
तितलियाँ यादों की उड़ती जाए
रंगों में मुझसे कुछ कहती जाए
गिरती किरने, तेरा आँचल
कैसे भूलें, क्या कहें
गाती कोयल, महका आँगन
कैसे भूलें, क्या कहें
तितलियाँ यादों की उड़ती जाए
रंगों में मुझसे कुछ कहती जाए
तेरी चाह थी, मेरी रोशनी
अब बुझ गई, क्या कहें
दिल था खिलौना, चलो टूट गया, क्या कहें