Оберіть трек для відтворення
कहने को है तैयार मगर कैसे कहें हम
कहने को है तैयार मगर कैसे कहें हम
करते हैं तुम्हें प्यार मगर कैसे कहें हम
जी मगर कैसे कहें हम
करते हैं तुम्हें प्यार मगर कैसे कहें हम
जी मगर कैसे कहें हम
दो दिन की अभी बात
मुलाकात हमारी मुलाकात हमारी
दो दिन की अभी बात
मुलाकात हमारी मुलाकात हमारी
आँखों में छा के रह गई तस्वीर तुम्हारी
तुमको दिया दिल दर्द भी चुप चाप सहें हम
तुमको दिया दिल दर्द भी चुप चाप सहें हम
करते हैं तुम्हें प्यार मगर कैसे कहें हम
जी मगर कैसे कहें हम
कई बार लगे कहने तो शर्मा के रह गए
शर्मा के रह गए
कई बार लगे कहने तो शर्मा के रह गए
शर्मा के रह गए
कहना था हमें और भी कुछ और कह गए
कहना यही है मौज में एक साथ बहें हम
कहना यही है मौज में एक साथ बहें हम
करते हैं तुम्हें प्यार मगर कैसे कहें हम
जी मगर कैसे कहें हम
रहते हैं आस पास फिर भी आस अधूरी
फिर भी आस अधूरी
रहते हैं आस पास फिर भी आस अधूरी
फिर भी आस अधूरी
हम सोचते हैं कब मिटे यह पास की दूरी
यह पास की दूरी
दो दिल हैं मिले क्यों नहीं एक होके रहें हम
दो दिल हैं मिले क्यों नहीं एक होके रहें हम
करते हैं तुम्हें प्यार मगर कैसे कहें हम
जी मगर कैसे कहें हम