Оберіть трек для відтворення
जल-जल के शमा की तरह फ़रियाद ना करना
मैं याद भी आऊँ तो मुझे याद ना करना
मुश्किल है बहुत प्यार की दुनिया को बताना
बेदर्द ज़माने का तरीक़ा है पुराना
दो प्यार-भरे दिल कभी आबाद ना करना
मैं याद भी आऊँ तो मुझे याद ना करना
जल-जल के शमा की तरह फ़रियाद ना करना
मैं याद भी आऊँ तो मुझे याद ना करना
आकाश की चोटी पे महल हमने बनाया
दुनिया से बहुत दूर जहाँ अपना बसाया
क़िस्मत ने मगर चाहा हमें शाद ना करना
मैं याद भी आऊँ तो मुझे याद ना करना
जल-जल के शमा की तरह फ़रियाद ना करना
मैं याद भी आऊँ तो मुझे याद ना करना
अब अपने ख़यालों में मुझे तुम ना बसाना
भूले से कभी तुम मेरे सपनों में ना आना
'गर दिल में उठे दर्द तो फ़रियाद ना करना
मैं याद भी आऊँ तो मुझे याद ना करना
जल-जल के शमा की तरह फ़रियाद ना करना
मैं याद भी आऊँ तो मुझे याद ना करना