Оберіть трек для відтворення
ओ प्यासे साजन पी ले, पी ले
प्यासे साजन पी ले, पी ले
नैनों में संगीत
नैनों में संगीत
हम नाचे एक नाच अनोखा
मन गाए मल्हार
हम नाचे एक नाच अनोखा
मन गाए मल्हार
झूम झूम कर नाचे गाए
जी नाचे तेरे साथ
प्रेम सुधा आकाश से बरसे
पी ले मन के मीत
पी ले मन के मीत
प्यासे साजन पी ले, पी ले
मधुर मधुर झंकार से निकले
मीठे मीठे बैन
मधुर मधुर झंकार से निकले
मीठे मीठे बैन
छन-छन छन-छन रागनी
पी ले प्यासे नैन
साजनवा पी ले प्यासे नैन
मिठा सपना बन जाएगी
चतुर नारी सी प्रीत
चतुर नारी सी प्रीत
ओ प्यासे साजन पी ले, पी ले