Оберіть трек для відтворення
आपसे नज़रें मिला के हम तो आपके हो चुके
आपसे नज़रें मिला के हम तो आपके हो चुके
नीली-नीली आँखों में...
नीली-नीली आँखों में इस दिल का मोती खो चुके
हम भी आपकी साँसों के दरिया में दिल डुबो चुके
हम भी आपकी साँसों के दरिया में दिल डुबो चुके
बे-ख़ौफ़ इस ज़माने से...
बे-ख़ौफ़ इस ज़माने से बाँहों में आपकी खो चुके
आँखों से छलकता है जो मोहब्बत का सुरूर
आँखों से छलकता है जो मोहब्बत का सुरूर
इस नशे में चूर होके चल दें कहीं दुनिया से दूर
चल दें कहीं दुनिया से दूर
पहले तो तनहा थे, अब एक-दूसरे के हो चुके
पहले तो तनहा थे, अब एक-दूसरे के हो चुके
आपका दामन जो थामा हमको जन्नत मिल गई
आ, आपका दामन जो थामा हमको जन्नत मिल गई
आपकी ख़ुशबू से देखो सारी कलियाँ खिल गई
सारी कलियाँ खिल गई
कलियों के खिलते ही सब भँवरे दीवाने हो चुके
कलियों के खिलते ही सब भँवरे दीवाने हो चुके
प्यार की राहें बड़ी मुश्किल भी हैं आसान भी
प्यार की राहें बड़ी मुश्किल भी हैं आसान भी
इश्क़ की मंज़िल से हम वाक़िफ़ भी हैं अनजान भी
वाक़िफ़ भी हैं अनजान भी
मंज़िलों की क्या पड़ी, इन राहों के हम हो चुके
मंज़िलों की क्या पड़ी, इन राहों के हम हो चुके
आपसे नज़रें मिला के हम तो आपके हो चुके
नीली-नीली आँखों में...
नीली-नीली आँखों में इस दिल का मोती खो चुके
आपसे नज़रें मिला के हम तो आपके हो चुके