Оберіть трек для відтворення
निगाहें रुक गयीं हाय कहाँ पर
तड़प कर रह गया नग़मा जुबां पर
धुआं सा उठ रहा है आसमान पर
गिरी बिजली किसी के आशियाँ पर
कैसे बजे दिल का सितार
ठेस लगी टूट गए तार
जीता हुआ जीवन का प्यार
हाय कोई आज गया हार
दिल कहीं आवाज़ कहीं
नग़मा कहीं साज़ कहीं
दिल कहीं आवाज़ कहीं
नग़मा कहीं साज़ कहीं
देख ये घबरायी नज़र
देख ये घबरायी नज़र आ आ आ आ
खोल न दे राज़ कहीं
खोल न दे राज़ कहीं
ओ ओ ओ
आज कहे दिल बार बार
नैया मेरी कैसे लागे पार
दिल में छुपाए हुए ग़म
कैसे रहूँ रह न सकूँ
टूट पड़े मुझ पे सितम और मैं कुछ कह न सकूँ
दिल में छुपाए हुए ग़म
कैसे रहूँ रह न सकूँ
टूट पड़े मुझ पे सितम और मैं कुछ कह न सकूँ
ओ ओ ओ
गीत में है दिल की पुकार
गाये जा तू साजन के द्वार