Оберіть трек для відтворення
आ, सुन ले मेरे दिल की पुकार
सुन ले मेरे दिल की पुकार
सूना-सूना है जहाँ, देके प्यार को ख़िज़ाँ
मेरे ताजदार-ए-दिल, चला छोड़ के कहाँ?
सूना-सूना है जहाँ, देके प्यार को ख़िज़ाँ
मेरे ताजदार-ए-दिल, चला छोड़ के कहाँ?
सूना-सूना है जहाँ...
दिल का तड़पना कैसे दिखाएँ?
कैसे दिखाएँ?
क़दमों में गिर कर आँसू बहाएँ
आँसू बहाएँ
आ, रोने लगा मेरा सिंगार
सुन ले मेरे दिल की पुकार
सूना-सूना है जहाँ, देके प्यार को ख़िज़ाँ
मेरे ताजदार-ए-दिल, चला छोड़ के कहाँ?
सूना-सूना है जहाँ...
कहता नहीं कुछ दिल भी हमारा
दिल भी हमारा
शर्म-ओ-हया से चुप है बेचारा
चुप है बेचारा
आ, आँसू करें तुझ पे निसार
सुन ले मेरे दिल की पुकार
सूना-सूना है जहाँ, देके प्यार को ख़िज़ाँ
मेरे ताजदार-ए-दिल, चला छोड़ के कहाँ?
सूना-सूना है जहाँ...
आँखों की नींदें लेके चला तू
लेके चला तू
दर्द-ए-मोहब्बत देके चला तू
देके चला तू
आ, कैसे होगा ये इंतज़ार?
सुन ले मेरे दिल की पुकार
सूना-सूना है जहाँ, देके प्यार को ख़िज़ाँ
मेरे ताजदार-ए-दिल, चला छोड़ के कहाँ?
सूना-सूना है जहाँ...