Оберіть трек для відтворення
Audiocrackerr
अंधेरों से है दोस्ती तभी मुझ में है रोशनी
कितने मारे अपने मेरे बस कर खुदा और नहीं
13 साल का लड़का उसको school दो कोई job नहीं
दुआ करते रोज़ हमें ज़िंदा रखना मौत नहीं
मैंने देखा यहाँ पे लोगों को खंजर रखते हैं ज़ेहन में
और देखा ऐसे लोगों को रिश्ता नहीं करते रहम से
Ski mask on जाली मुखौटे नहीं पहनते
हम ऐसे निकले गली से जैसे निकले हम महल से
माँ का सपना पूरा करना फ़र्ज़ है मेरा
पर पता नहीं उसको कितने दर्द से भरा
मैं बोला खुदा बरकत दे मैं दर पे खड़ा
बुरे सपने आ रहे रोज़ जो हैं दर्द से बड़ा
कहानी मेरे hood की कहानी मेरी खुद की
रोज़ देखा crime मेरा नाका बना सुर्खी
दिखता नहीं खुदा किसकी उम्मीद है मूर्ति
शहर में ही ज़हर है कभी लेकर देख तू चुस्की
पूछे कहाँ ज़िंदगी में करने लगे music
मैंने बोला मुझको दे दो हार और उसको बोला तू जीत
मेरे आंसू की क्या कीमत धुएं में उड़ते two Gs
हथकड़ियाँ मेरे दोस्तों पे बिल्कुल भी लगती cool नहीं
मुझे मिले कितने scar ज़ख्म ये दिल पे गहरा
मेरा hood होगा top क्योंकि वहाँ पे मेरा चेहरा
मेरे लोग की आवाज़ बनूं क्योंकि system यहाँ पे बहरा
और जो भी मैं हूँ कहरा
मेरी सामने नहीं रोती थी ये देखे के माँ भी रोती थी
मैं जब भी भूखा था मदद मिले पड़ोसी की
मेरा एक homie अभी साथ नहीं
पहले उसकी मेरी जोड़ी थी
वो करने लगा riding ज़िंदगी उसकी छोटी थी
छोड़ गया वो सबको, मैं बोला उसकी माँ को मुझे अपना बेटा समझो
ये दुख और दर्द कभी खत्म नहीं, तो होना नहीं कमज़ोर
कभी नहीं भूले ये कर्ज़ को
और कभी नहीं भूले ये फ़र्ज़ को
या आँखों से आँसू भी सूख गए
दिल बना मेरा पत्थर का
खुद को मैं देता तकलीफ़
रूह बोले मेरी बस करना
कभी से आ रही नहीं नींद
लोगों लगे मैं drugs कर रहा
Trip दे रही मेरी ज़िंदगी
और किसको घंटा नहीं फर्क पड़ रहा
अभी तो आने दो note को
रखता ये जेब में लोग को
अभी बस पूरा करना मेरे शौक़ को
अभी वो आती है सामने
उसको मैं पूछा तुम कौन हो
या आ आ
अकेला मुझको छोड़ दो यहाँ
चाहिए नहीं मुझको कोई यहाँ
चेहरे में मेरे है मुस्कुराहट
राहत की है साँसें, जब भी रहता मेरे गली में
मैं भले से था कुछ भी नहीं, तब प्यार किया था सभी ने
ये दुनिया की नज़र में हम तो लड़के ही थे कमीने
जुड़े अपनी मिट्टी से, क्योंकि दफ़न होना ज़मीन में
सोते थे हम फ़र्श पे
तभी सपने देखे अर्श के
सोते थे हम फ़र्श पे
तभी सपने देखे अर्श के
अंधेरों से है दोस्ती तभी मुझमें है रौशनी
कितने मारे अपने मेरे बस कर खुदा और नहीं
13 साल का लड़का उसको school दो कोई job नहीं
दुआ करते रोज़ हमें ज़िंदा रखना मौत नहीं
मैंने देखा यहाँ पे लोगों को ख़ंजर रखते हैं ज़ेहन में
और देखा ऐसे लोगों को रिश्ता नहीं करते रहम से
Ski mask on, जाली मुखोटे नहीं पहनते
हम ऐसे निकले गली से जैसे निकले हम महल से