Оберіть трек для відтворення
खबर क्या थी कि ग़म खाना पड़ेगा
मोहब्बत करके पछताना पड़ेगा
वफ़ाओं पर सितम ढाना पड़ेगा
हमें उनसे बिछड़ जाना पड़ेगा
ना देखा जाएगा ख़ून ए तमन्ना
ना देखा जाएगा ख़ून ए तमन्ना
तेरी महफ़िल से अब जाना पड़ेगा
खबर क्या थी कि ग़म खाना पड़ेगा
मोहब्बत करके पछताना पड़ेगा
ना था मालूम आएंगे ये दिन भी
ना था मालूम आएंगे ये दिन भी
कभी रोना कभी गाना पड़ेगा
वफ़ाओं पर सितम ढाना पड़ेगा
हमें उनसे बिछड़ जाना पड़ेगा
भुला दे हाँ भुला दे याद उनकी
भुला दे हाँ भुला दे याद उनकी
यही अब दिल को समझाना पड़ेगा
खबर क्या थी कि ग़म खाना पड़ेगा
मोहब्बत करके पछताना पड़ेगा
ना निकलेंगे अगर अरमान दिल के
ना निकलेंगे अगर अरमान दिल के
यूँ ही घुट घुट के मर जाना पड़ेगा
वफ़ाओं पर सितम ढाना पड़ेगा
हमें उनसे बिछड़ जाना पड़ेगा