Оберіть трек для відтворення
आज दो से यार नैना चार हो गए हैं
हम तुम्हारे आधे हिस्सेदार हो गए हैं
आज दो से यार नैना चार हो गए हैं
हम तुम्हारे आधे हिस्सेदार हो गए हैं
हो गई हैं तेरी खुशियाँ, तेरे ग़म मेरे
आज से हम थोड़े ज़िम्मेदार हो गए हैं
हो, आज दो से यार नैना चार हो गए हैं
हम तुम्हारे आधे हिस्सेदार हो गए हैं
काली-काली राहों में तू धूप बन के है खिली
सुबह भीगी सी है, तू है शाम सी है साँवली
सा नि पा नि पा मा रे धा नि रे नि रे सा
खारी-खारी दुनिया सारी, तू है मीठी सी डली
सुबह भीगी सी है, तू है शाम सी है साँवली
मेरी सारी फ़ुरसतें दे दी हैं मैंने तुझे
मेरे सारे दिन भी अब इतवार हो गए हैं
आज दो से यार नैना चार हो गए...
हम तुम्हारे आधे हिस्सेदार हो गए हैं
आज दो से यार नैना चार हो गए हैं
हम तुम्हारे आधे हिस्सेदार हो गए हैं
धड़कन दिल की तेरे हम, उलझन मन की तेरे हम
सावन-भादों, गीतों-रागों में तुम हो मेरी सरगम
उबटन तन की तेरे हम, तू जो छू ले, चंदन हम
नींदों-ख़्वाबों, अश्कों-आँखों में रहना बन के हमदम
शर्मिंदा हैं हर एक ग़म, लहराया तेरा परचम
ज़ख्मों-धागों, दर्दों-आहों, सब का है बस तू मरहम
ले आए तुम हर मौसम, बदले-बदले हैं आलम
क़समों-यादों, बातों-वादों में तुम हो, बस तुम हरदम