Оберіть трек для відтворення
हम आज तुम्हे खाटू वाले की कथा सुनाते है
पावन कथा सुनाते है
किस कारण से खाटू बाबा श्याम कहाते है
हम कथा सुनाते है
हम आज तुम्हे खाटू वाले की कथा सुनाते है
पावन कथा सुनाते है
किस कारण से खाटू बाबा श्याम कहाते है
हम कथा सुनाते है
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुहं माँगा वरदान
एक बार पांडव का भगतो हुआ था जब वनवास
वन वन भटक रहे तहे वो बहुत होके उदास
वहीं हिडम्बा और भीम का ब्याह हुआ सम्पन्न
उन दोनों से वीर घटोक्च हुआ तभी उतपन्न
वीर घटोच्कच को सूत एक हुआ अति शे बलवान
महाप्रतापी पराक्रमी था ज्ञान और गुण खान
घटोच्कच के बालक के हुआ बर्बरीक सुख नाम
बर्बरीक तो है कलयुग में ही कहते खाटू श्याम
अब आगे की गाथा तुमको स्पस्ट बताते है
पावन कथा सुनाते है
किस कारण से खाटू बाबा श्याम कहाते है
हम कथा सुनाते है
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुहं माँगा वरदान
कोरवो और पांडवो में घोसना हुई एक रन की
तब इस बालक बर्बरीक ने थी भारी पर्णकी
जो भी यूद्ध में हारेगा मै उसे जिताऊँगा
तीन बाण से ही मै सारा खेल दिखाऊंगा
सुनकर प्रण बालक बर्बरीक का अति भारी
मन में अपने चिंता करने लगे है गिरधारी
सोचा प्रभु ने तब तो बड़ा अनर्थ हो जाएगा
बर्बरीक से कोई योद्धा जीत ना पायेगा
सोच के मोहन अपनी माया अजब रचाते है
पावन कथा सुनाते है
किस कारण से खाटू बाबा श्याम कहाते है
हम कथा सुनाते है
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुहं माँगा वरदान
बर्बरीक बाणो को धारण किये जा रहे थे
सत्य धर्म को अपने मन में लिए जा रहे थे
ब्र्हामन भेष बनकरा के तब आये बनवारी
जिन राहो से बर्बरीक जा रहे थे व्रत धारी
बर्बरीक ने हाथ जोड़कर उनको किया प्रणाम
सदा कीर्ति बढ़े तुम्हारी बोले है सुख धाम
प्रभु बोले वीर इस समय कहाँ जा रहे हो
क्या है नाम तुम्हारा और कहा से आ रहे हो
बर्बरीक उनको सब अपनी बात बताते है
पावन कथा सुनाते है
किस कारण से खाटू बाबा श्याम कहाते है
हम कथा सुनाते है
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुहं माँगा वरदान
प्रभु जी बोले तीन बाण में क्या कर पाओगे
किस प्रकार से हारे को तुम युद्ध जिताओगे
बर्बरीक बोले हे स्वामी मै समझाता हूँ
इन बानो की शक्ति को मै अभी दिखता हूँ
एक बाण को लेकर बर्बरीक ने चला दिया
पीपल के जितने पत्ते थे सबको भेद दिया
पाव के निचे मोहन ने एक पत्ता छिपा लिया
लेकिन शक्ति बाण ने उसको भी है ढूंढ लिया
अद्भुत शक्ति देख कृष्ण भी घबराते है
पावन कथा सुनाते है
किस कारण से खाटू बाबा श्याम कहाते है
हम कथा सुनाते है
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुहं माँगा वरदान
फिर मोहन ने बर्बरीक से मांगा शिस का दान
ब्र्हामन को किस तरह बालक करे निराश
ब्राह्मण के चरणों में काट रख दिया उसने सीस
विप्र वेश प्रभु उसको देने लगे अनंत असीस
होक प्रस्सन आये निज भेष में विष्णु भगवान
बोले बर्बरीक जो हो इच्छा वो मानगो वरदान
बर्बरीक बोले प्रभु मुझको भक्ति अपनी दो
मुझको भक्तजन पर परमेश्वर में लो
बर्बरीक को मोहन अपनी भक्ति दिखाते है
पावन कथा सुनाते है
किस कारण से खाटू बाबा श्याम कहाते है
हम कथा सुनाते है
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुहं माँगा वरदान
बर्बरीक बोले मै यूद्ध को देखना चाह रहा
होकर अति प्रसन्न बनवारी ने है तथास्तु कहा
एक पहाड़ी पे लेकर के रख दिया अपना सर
फिर बोले है बालक बर्बरीक से श्री जगदीश
आज मै तुमको देता हूँ अपना प्यारा नाम
भक्त पुकारेंगे तुमको कहके खाटू श्याम
जो भी खाटू श्याम नाम को प्रेम से गायेगा
वो अपने जीवन में जीत हमेशा पायेगा
खाटू वाले भक्तो के बिगड़े काम बताते है
पावन कथा सुनाते है
किस कारण से खाटू बाबा श्याम कहाते है
हम कथा सुनाते है
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुहं माँगा वरदान
राजस्थान के शिकर जिले में स्थित बाबा श्याम
भक्त यहां दर्शन करने को आते भक्त तमाम
जो भी सच्चे भाव से इनका ध्यान लगाता है
वो अपने जीवन में सुख संपत्ति को पाता है
तीन बाण धारी है खाटू वाले बाबा श्याम
नर नारी पूजा करते है सुबह और श्याम
डी एस पाल सनांद सदा ही गाता श्याम भजन
भाव भक्ति से करता है नित ही पूजा अर्चन
खाटू वाले कलयुग के अवतारी कहाते है
पावन कथा सुनाते है
किस कारण से खाटू बाबा श्याम कहाते है
हम कथा सुनाते है
ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुहं माँगा वरदान