Оберіть трек для відтворення

Сингл / Трек
जूही की कली, मेरी लाडली
नाज़ों की पली, मेरी लाडली
ओ, आसकिरण जुग-जुग तू जिए
नन्ही सी परी, मेरी लाडली
ओ, मेरी लाडली
जूही की कली, मेरी लाडली
नाज़ों की पली, मेरी लाडली
ओ, आसकिरण जुग-जुग तू जिए
नन्ही सी परी, मेरी लाडली
ओ, मेरी लाडली
धरती पे उतर आया चंदा तेरा चेहरा बना
चंपे का सलोना गुलदस्ता तन तेरा बना
चंपे का सलोना गुलदस्ता तन तेरा बना
ओ, मेरी लाडली
कोमल तितली, मेरी लाडली
हीरे की कनी, मेरी लाडली
ओ, आसकिरण जुग-जुग तू जिए
नन्ही सी परी, मेरी लाडली
ओ, मेरी लाडली
शरमाए दिवाली तारों की तेरे नैनों से
कोयल ने चुराई है पंचम तेरे बैनों से
कोयल ने चुराई है पंचम तेरे बैनों से
ओ, मेरी लाडली
गुड़िया सी ढली, मेरी लाडली
मोहे लागे भली, मेरी लाडली
ओ, आसकिरण जुग-जुग तू जिए
नन्ही सी परी, मेरी लाडली
ओ, मेरी लाडली
हर बोल तेरा सिखलाए हमें दुख से लड़ना
मुस्कान तेरी कहती है सदा धीरज धरना
मुस्कान तेरी कहती है सदा धीरज धरना
ओ, मेरी लाडली
गंगा की लहर, मेरी लाडली
चंचल सागर, मेरी लाडली
ओ, आसकिरण जुग-जुग तू जिए
नन्ही सी परी, मेरी लाडली
ओ, मेरी लाडली
जूही की कली, मेरी लाडली
नाज़ों की पली, मेरी लाडली
ओ, आसकिरण जुग-जुग तू जिए
नन्ही सी परी, मेरी लाडली
ओ, मेरी लाडली