Оберіть трек для відтворення

Сингл / Трек
ओ, भक्ति के रंग में रंग दे जीवन
ओ, मेरे रघुनंदन
भक्ति के रंग में रंग दे जीवन
ओ, मेरे रघुनंदन
पल भी ना बिसराऊँ तुझको
निशिदिन कर लूँ चिंतन
निशिदिन कर लूँ चिंतन
भक्ति के रंग में रंग दे जीवन
ओ, मेरे रघुनंदन
(भक्ति के रंग में रंग दे जीवन)
(ओ, मेरे रघुनंदन)
प्रवास में संग राम भक्ति हो तो यात्रा कहलाए
(प्रवास में संग राम भक्ति हो तो यात्रा कहलाए)
भोजन में हो भक्ति सामिल वो प्रसाद बन जाए
(भोजन में हो भक्ति सामिल वो प्रसाद बन जाए)
भक्ति के गंगा जल से ये तन-मन कर दे पावन
तन-मन कर दे पावन
(भक्ति के रंग में रंग दे जीवन)
(ओ, मेरे रघुनंदन)
ओ, भक्ति के रंग में रंग दे जीवन
ओ, मेरे रघुनंदन
श्रम से मिलन हो राम भक्ति का वो श्रम यज्ञ कहाए
(श्रम से मिलन हो राम भक्ति का वो श्रम यज्ञ कहाए)
निराहार उपवास बने जब भक्ति का रस घुल जाए
(निराहार उपवास बने जब भक्ति का रस घुल जाए)
भक्ति के फूलों से भर दे मेरे मन का उपवन
मेरे मन का उपवन
(भक्ति के रंग में रंग दे जीवन)
(ओ, मेरे रघुनंदन)
हो, भक्ति के रंग में रंग दे जीवन
ओ, मेरे रघुनंदन
जिस आवास में राम बसे हों वो मंदिर बन जाए
(जिस आवास में राम बसे हों वो मंदिर बन जाए)
पत्थर भी श्री राम नाम के कारण ही तर पाए
(पत्थर भी श्री राम नाम के कारण ही तर पाए)
राम भक्ति से जोड़ लूँ नाता तोड़ के सारे बंधन
तोड़ के सारे बंधन
(भक्ति के रंग में रंग दे जीवन)
(ओ, मेरे रघुनंदन)
भक्ति के रंग में रंग दे जीवन
ओ, मेरे रघुनंदन
त्याग में राम भक्ति जल सिंचन निजानंद दिलवाए
(त्याग में राम भक्ति जल सिंचन निजानंद दिलवाए)
जीव बने श्री राम में तनमय उनमें जाए समाए
(जीव बने श्री राम में तनमय उनमें जाए समाए)
मुक्ति का पथ दिखलाना, हे, दशरथ के नंदन
हे, दशरथ के नंदन
(भक्ति के रंग में रंग दे जीवन)
(ओ, मेरे रघुनंदन)
हो, भक्ति के रंग में रंग दे जीवन
ओ, मेरे रघुनंदन
पल भी ना बिसराऊँ तुझको
निशिदिन कर लूँ चिंतन
निशिदिन कर लूँ चिंतन
भक्ति के रंग में रंग दे जीवन
ओ, मेरे रघुनंदन
(भक्ति के रंग में रंग दे जीवन)
(ओ, मेरे रघुनंदन)