Оберіть трек для відтворення
हम्म हम्म हम्म
जलते हैं जिस के लिए
तेरी आँखों के दीये
ढूंढ लाया हूँ वो ही
गीत मैं तेरे लिए
जलते हैं जिस के लिए
जलते हैं जिस के लिए
तेरी आँखों के दीये
ढूंढ लाया हूँ वो ही
गीत मैं तेरे लिए
जलते हैं जिस के लिए
दर्द बनके जो मेरे दिल में रहा, ढल ना सका
जादू बनके तेरी आँखों में रुका, चल ना सका
दर्द बनके जो मेरे दिल में रहा, ढल ना सका
जादू बनके तेरी आँखों में रुका, चल ना सका
आज लाया हूँ वही गीत मैं तेरे लिए
जलते हैं जिस के लिए
दिल में रख लेना इसे हाथों से ये, छूटे ना कही
गीत नाजुक है मेरा शीशे से भी, टूटे न कही
दिल में रख लेना इसे हाथों से ये, छूटे ना कही
गीत नाजुक है मेरा शीशे से भी, टूटे न कही
गुनागुनाऊंगा यही गीत मैं तेरे लिए
जलते हैं जिस के लिए
जब तलक ना ये तेरे रस के भरे, होठों से मिले
यूही आवारा फिरेगा ये तेरी, जुल्फों के तले
जब तलक ना ये तेरे रस के भरे, होठों से मिले
यूही आवारा फिरेगा ये तेरी, जुल्फों के तले
गाये जाऊंगा यही गीत मैं तेरे लिए
जलते हैं जिस के लिए
तेरी आँखों के दीये
ढूंढ लाया हूँ वो ही
गीत मैं तेरे लिए
जलते हैं जिस के लिए