Оберіть трек для відтворення
सच कह रहा है दीवाना दिल
दिल ना किसी से लगाना
झूठे है यार के वादे सारे
झूठी हैं प्यार की कसमें
चीर दिया दिल कोई नहीं
थोड़ा रहम करके तो सीते ही
यादें तेरी नोचती है मुझे
दो घूंट मेरे पीते ही
तुम कहती हो
जितनी गुज़री अच्छी गुज़री तेरे संग
पर माँ कसम मैंने तेरे संग
मौत सही है जीते जी
कैसे कोई तीसरा आके
तुझको मुझसे ले गया
कैसे कोई हाथ अपना जाना
हाथों में तेरे दे गया
कौन सी ऐसी ख्वाहिश थी जो
तीन साल में तेरी पूरी ना हुई
कौन सी सौगात वो
आके एक दिन में तुझे दे गया
रोते हुए कहती थी video call पे कभी
किसी के लिए मुझे छोड़ तो ना दोगे
घरवालों की मर्जी से शादी करके
रिश्ता कहीं तोड़ तो ना दोगे
मेरे दिल का घड़ा तेरे प्यार की दौलत से
भरने को मुझे कई सालों लगे है
बेवजह किसी के पीछे लग के
जाने अंजाने में वो घड़ा फोड़ तो ना दोगे
दुश्मन रहम खा जाते हैं
पर यार मेरा कर गया
पैसों की चिंगारी में
सालों का प्यार सड़ गया
उमर तेरी लंबी हो दुआओं में जो कहती थी
अब पूछती है लोगों से ये जिंदा है या मर गया
मैंने हर लम्हा जिसे चाहा
जिसे पूजा
उसी ने यारों मेरा दिल
तोड़ा तोड़ा तन्हा तन्हा छोड़ा
सच कह रहा है दीवाना दिल
दिल ना किसी से लगाना
झूठे है यार के वादे सारे
झूठी हैं प्यार की कसमें
खास पसंद आ गए तुमको
हम तो ठहरे भाई लोग आमसे
खुद का उसका business और हम
कब से निकले गे काम से
बाप तेरे ने दी थी जुबान
तेरे से इसकी शादी होगी
वही बाप आज किसी और से तेरे शादी कर रहा
धूमधाम से
कहती हो क्या किया मैंने
क्यों करने लगी हो मुझे इतना तंग
अरे दुनिया में होंगे ना जितने
है तेरे चेहरे के रंग
जब तेरा बेटा तेरे सामने
किसी लड़की के लिए रोएगा
तब तुझे पता चलेगा
क्या किया है तूने मेरे संग
लफ्जों से भरा तेरा झूठ का मकान
मेरी सोच के आंधी से कर रहेगा
मेरी जिंदगी में दुख भेजे तूने
तेरी जिंदगी में भी गम खिल कर रहेगा
सुना है दिए जलाती हो
पीर मानती हो जाके मज़ारो पे
तुम पर ऐसे नहीं होने वाला
तेरा छूटकारा, तेरा करनी का किया
तुझे मिल कर रहेगा
सर पर सौ है जिम्मेदारियां
चाहकर भी नहीं मर सकता
सब कहते हैं आगे बढ़
कैसे कह दूं नहीं बढ़ सकता
देखता था कोई तुझको तो जी
करता था आंखें नोच लूं उसकी
नोचता है कोई गैर तुझे अब
और मैं कुछ नहीं कर सकता
सच कह रहा है दीवाना दिल
दिल ना किसी से लगाना
झूठे है यार के वादे सारे
झूठी हैं प्यार की कसमें