Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
तुभ्यं नमामि नारायणाय
पवन पुत्र के संग में, उड़ चलो पंख पसार (तुभ्यं नमामि गजदीश्वराय)
गरुड़ राज पुलकित हृदय, मन में करत विचार
नारायण के दर्शन होंगे, धन धन भाग हमारे
धन धन भाग हमारे
बस एक झलक की ललक से झिलमिल
नैनो के दो तारे, धन धन भाग हमारे
श्रीमन नारायण गरिमा गायन, निस दिन तीनो भुवन करे
भव भव भय भंजन, नित्य निरंजन अंजन करिजन नयन भरे
प्रभु परम प्रतापी प्रबल प्रभावी, आप ताप संताप हरे
नित नारद शारद शेष महेश्वर, पार न पावे ध्यान धरे
मोहे दूजी चाहन, करि के वाहन, राखो संग तिहारे
धन धन भाग्य हमारे