Оберіть трек для відтворення
ना रखो राज को छुपा के मुझसे कह भी दो
ज़माना लाखों खिलाफ पर तुम मेरी हो
ना भूला आज भी वो रात साथ पहली जो
फिर भी एहसास मुलाकात आज पहली हो
हवाएं खींच के ले जाए मुझे तेरी ओर
धागे वफ़ा के टूट जाएं तो आ जाए मौत
ना कुछ इलाज के ते प्यार बेलाज रोग
मुझे दीदार दो, हटा दो इस दीवार को
चेहरा नूरानी रातों का, तुम मेरी चाँद हो
दिल की सुनो ना सुनो, क्या कहते हैं चार लोग
सर पर बिठा के रखूँगा, तुम मेरा ताज हो
हक़ीक़त में बदल दूँ तेरे सारे ख्वाब को
तुम आ के सामने बदल देती मिज़ाज को
क्या मैं मिसाल दूँ? तुम पूरी बेमिसाल हो
पानी में आग लगे, तुम छू ला दो हाथ जो
क़यामत ला दोगी, उठा दोगी नक़ाब जो
कहानी ज़िंदगी की, तुम मेरी किताब हो
पन्नों के बीच में रखा हुआ गुलाब हो
सज्दों में जा के माँगी, तुम मेरी मुराद वो
जो पाना चाहता ज़िंदगी में वो मुक़ाम हो
मेरी मोहब्बत पे खुद खुदा को भी नाज़ हो
कलमाएं आशिकी पढ़ के दफ़न ये लाश हो
जिसमें ना ज़िक्र तेरा हो, ऐसी ना बात हो
तुम मेरी शायरी, हर महफ़िल में इरशाद हो
ना रखो राज को छुपा के मुझसे कह भी दो
ज़माना लाखों खिलाफ पर तुम मेरी हो
ना भूला आज भी वो रात साथ पहली जो
फिर भी एहसास मुलाकात आज पहली हो
हवाएं खींच के ले जाए मुझे तेरी ओर
धागे वफ़ा के टूट जाएं तो आ जाए मौत
ना कुछ इलाज के ते प्यार बेलाज रोग
मुझे दीदार दो, हटा दो इस दीवार को
रस्तों पे ढूंढूँ तेरे पैरों के निशान को
दीवाना कहने लगे मुझे अब तमाम लोग
ज़्यादा रहना चाहता ज़िंदगी भर वो मकान हो
जो सुनना चाहता पाँच वक़्त वो अज़ान हो
चुका ना सकूँ कभी ऐसा तुम उधार दो
आज़ादी चाहता नहीं, तेरा मैं ग़ुलाम हूँ
मुझमें पर चढ़ा हुआ है जो वो तुम ख़ुमार हो
कानों में गूँजे मेरे सदा वो पुकार हो
तुम हर किसी में, हर जगह हो, बेशुमार हो
या मेरे दिल-दिमाग का बस एक ख़याल हो
सबसे छुपा के रखूँ तुम्हें, तुम नायाब हो
तुझमें शरीक हूँ मैं, तुम मेरी हयात हो
कर दो दफ़न मुझे जो तुम मेरी मज़ार हो
जनाज़े को सजाना जैसे कि बारात हो
मैं दूल्हा बन के पहुँचूँ तेरे घर के बाहर जो
पहले दीदार दो, फिर चाहे जब तुम मार दो
ना रखो राज को छुपा के मुझसे कह भी दो
ज़माना लाखों खिलाफ पर तुम मेरी हो
ना भूला आज भी वो रात साथ पहली जो
फिर भी एहसास मुलाकात आज पहली हो
हवाएं खींच के ले जाए मुझे तेरी ओर
धागे वफ़ा के टूट जाएं तो आ जाए मौत
ना कुछ इलाज के ते प्यार बेलाज रोग
मुझे दीदार दो, हटा दो इस दीवार को