Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
मैं पल दो पल का शायर हूँ पल दो पल मेरी कहानी है
पल दो पल मेरी हस्ती है पल दो पल मेरी जवानी है

मैं पल दो पल का शायर हूँ
मुझसे पहले कितने शायर आए और आकर चले गए
कुछ आहें भरकर लौट गए कुछ नगमे गाकर चले गए
वो भी एक पल का किस्सा थे मैं भी एक पल का किस्सा हूँ
कल तुमसे जुदा हो जाऊँगा वो आज तुम्हारा हिस्सा हूँ
मैं पल दो पल का शायर हूँ पल दो पल मेरी कहानी है
पल दो पल मेरी हस्ती है पल दो पल मेरी जवानी है
मैं पल दो पल का शायर हूँ
कल और आएंगे नगमों की खिलाती कलियाँ चुनने वाले
मुझसे बेहतर कहने वाले तुमसे बेहतर सुनने वाले
कल कोई मुझको याद करे क्यों कोई मुझको याद करे
मसरूफ ज़माना मेरे लिए क्यों वक्त अपना बरबाद करे