Оберіть трек для відтворення

मालिक तेरे जहाँ में
इतने बड़े जहाँ में
कोई नहीं हमारा
कोई नहीं हमारा
मालिक तेरे जहाँ में
अब किसके द्वार जाऊँ
दुख में किसे बुलाऊँ
सब कर गए किनारा
कोई नहीं हमारा
मालिक तेरे जहाँ में
इस हाल में भी देखो
ठुकरा रही है दुनिया
हम पर बनी तो हमसे
कतरा रही है दुनिया
हम पर बनी तो हमसे
कतरा रही है दुनिया
ना आस ना दिलासा
सब तो है एक तमाशा
झूठा है हर सहारा
कोई नहीं हमारा
मालिक तेरे जहाँ में
सर पे था जिनका साया
मुझसे बिछड़ गए हैं
उम्मीद के वो मोती
आँसू में ढल गए हैं
उम्मीद के वो मोती
आँसू में ढल गए हैं
क्या रात क्या सवेरा
आठों पहर अँधेरा
टूटा हर एक तारा
कोई नहीं हमारा
मालिक तेरे जहाँ मे
इतने बड़े जहाँ में
कोई नहीं हमारा
कोई नहीं हमारा
मालिक तेरे जहाँ मे