Оберіть трек для відтворення
जय कृष्ण-केशव, कान्हा-कन्हैया
जय कृष्ण-केशव, कान्हा-कन्हैया
जय बाल-गोपाल, रास रचईया
मनमोहना...
मनमोहना माधव, मदन मुरारी
मधुसूदना, मधुर मुरली बजईया
जय कृष्ण-केशव...
जय कृष्ण-केशव, कान्हा-कन्हैया
जय बाल-गोपाल, रास रचईया
(जय बाल-गोपाल, रास रचईया)
जय कृष्ण-केशव, कान्हा-कन्हैया
मुझको तो है, कान्हा, तेरा सहारा
बिन तेरे जीवन लगे शून्य सारा
जबसे मिला है तू, ऐसा लगा है
तेरे सिवा ना कोई मेरा सगा है
मैं जो भी चाहूँ, तू दे-देता पल में
मेरा खयाल तू रखे जैसे मैया
(जय कृष्ण-केशव...)
जय कृष्ण-केशव, कान्हा-कन्हैया
जय बाल-गोपाल, रास रचईया
(हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, राधे-राधे)
(हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा, राधे-राधे)
(कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा)
(कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा)
कण-कण जपे तुझको, जन-जन पुकारे
तेरे भरोसे तेरे भक्त सारे
संसार में क्या जो संभव तेरे बिन
सृष्टि, समय, नियति, सब तेरे पलछिन
तेरे आधीन है, भाग्य-विधाता
तू खेल-खेल में खेल रचईया
(जय कृष्ण-केशव...)
जय कृष्ण-केशव, कान्हा-कन्हैया
जय बाल-गोपाल, रास रचईया
मनमोहना...
मनमोहना माधव, मदन मुरारी
मधुसूदना, मधुर मुरली बजईया
जय कृष्ण-केशव, कान्हा-कन्हैया
जय बाल-गोपाल, रास रचईया
(हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, राधे-राधे)
(हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा, राधे-राधे)
(कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा)
(कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा)