Оберіть трек для відтворення
हम तो सदा महफ़ूज़ हुए है दाता तेरी याद में
बिन माँगे सबकूछ है पाया क्या मांगु फ़रियाद में
हम तो सदा महफ़ूज़ हुए है दाता तेरी याद में
बिन माँगे सब कूछ है पाया क्या मांगु फ़रियाद में
तू ही समझता दिल को हमारे करता मेरी हिफ़ाज़त है
तुझ पर ही तो हक़ है सारे तू ही मेरी ताक़त है

तू ही सबसे पहले दिल में बाक़ी सब है बाद में
हम तो सदा महफ़ूज़ हुए है भगवन् तेरी याद में

दिल जो गाता तू वो ग़ज़ल है तू ही भरता मुझमें बल है
तुझसे मुकम्मिल मेरी साँसे तूही जीवन सबका तराशे

तुमने दी है हर इक खूबी मुझको आशीर्वाद में
हम तो सदा महफ़ूज़ हुए है साहिब तेरी याद में

तुमने थामा हाथ है मेरा इस बदलते दौर में
तू ही मेरे मन का सुकूँ है दुनिया के इस शोर में

पायें है तुमसे सभी ख़ज़ाने मैंने जायदाद में
हम तो सदा महफ़ूज़ हुए है ईश्वर तेरी याद में

मौला तेरी याद में
या रब तेरी याद में
दाता तेरी याद में