Оберіть трек для відтворення
Сингл / Трек
सपना जहाँ दस्तक ना दे
चौखट थी वो आँखें मेरी
बातों से थी तादाद में
ख़ामोशियाँ ज़्यादा मेरी
जब से पड़े तेरे क़दम
चलने लगी दुनिया मेरी
मेरे दिल में जगह ख़ुदा की ख़ाली थी
देखा वहाँ पे आज तेरा चेहरा है
मैं भटकता हुआ सा एक बादल हूँ
जो तेरे आसमाँ पे आ के ठहरा है
बहके-बहके से मन, महके-महके से तन
उजली-उजली फ़िज़ाओं में हैं
आज हम हैं यहाँ, कितनी रंगीनियाँ
छलकी-छलकी निगाहों में हैं
नीली-नीली घटाओं से है छन रही
हल्की-हल्की रोशनी
तुम्हीं देखो ना, ये क्या हो गया
तुम्हारा हूँ मैं और तुम मेरी
मैं हैरान हूँ, तुम्हें क्या कहूँ
कि दिन में हुई कैसे चाँदनी?
है ख़ूबसूरत ये पल, सब कुछ रहा है बदल
सपने हक़ीक़त में जो ढल रहे हैं
क्या सदियों से पुराना है रिश्ता ये हमारा?
कि जिस तरह तुमसे हम मिल रहें हैं
यूँ ही रहे हर-दम प्यार का मौसम
यूँ ही मिलो हमसे तुम जनम-जनम
मैं ठहरा रहा, ज़मीं चलने लगी
धड़का ये दिल, साँस थमने लगी
हो, क्या ये मेरा पहला-पहला प्यार है?
सजना, क्या ये मेरा पहला-पहला प्यार है?