Оберіть трек для відтворення
मेरे अंदर 1 शोर है शायद
तू अभी कोई और है शायद
जिसमें तू मेरा होता था हाँ
गुज़र चूका वो दौर है शायद
और वफ़ा क्या करें
और दुआ क्या करें
तू नहीं है बाहों मैं
ये सर्द हवा क्या करें
क्या कमी थी मेरे इश्क़ में
फ़क़ीर होगये तेरे इश्क़ में
फ़क़ीर होगये तेरे इश्क़ में
हाय फ़क़ीर होगये तेरे इश्क़ में
तेरी गली को छोड़ के
कहीं और से जाना सीख लिया
हस रहे हैं आज कल
अब दर्द छुपाना सीख लिया
क्या करें इन आँखों का
जिनको तू दिखा नहीं
क़िस्मतों का क्या करें
जिनमें तू लिखा नहीं
क्यूँ हुए ना सवेरे इश्क़ में
फ़क़ीर होगये तेरे इश्क़ में
फ़क़ीर होगये तेरे इश्क़ में
हाय फ़क़ीर होगये तेरे इश्क़ में
खुश रहते हैं वो खुद से ही
फ़क़ीरों को जन्नतों के अरमान नहीं देते
निभाने का सलीका कोई इनसे सीखे
लोग दिल तो देते हैं
पर जान नहीं देते